Sunday, April 27, 2025

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर ‘अमर रहें’ के गूंजे नारे

 

 

[irp cats=”24”]

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल में मजदूर की मौत, परिजनों को मुआवजा देकर किया शांत

 

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 9:51 बजे 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हार्ट से संबंधित गंभीर परेशानी के चलते उन्हें एम्स दिल्ली के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

मुज़फ्फरनगर में क्रिकेट पर खेला जा रहा था सट्टा, 2 गिरफ्तार, मौके से मोबाइल फोन, उपकरण, नकदी बरामद

 

मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनकी सादगी, ईमानदारी, और देश के प्रति उनके योगदान को सराहा।

रोहाना चीनी मिल में पकडी गई घटतौली, रात में हुआ हंगामा, तीन घंटे रहा मिल बंद

 

डॉ. सिंह देश के सबसे सफल अर्थशास्त्रियों और राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। 1991 के आर्थिक सुधारों से लेकर 2004-2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।

 

उनके निधन से देश ने एक महान नेता और दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय