Sunday, May 18, 2025

नोएडा में विवाहिता ने की थी आत्महत्या हत्या, पति हुआ गिरफ्तार, सास फरार

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय महिला की दो दिन पूर्व हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने उसके पति सहित परिवार के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

 

थाना ईकोटेक प्रथम के प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय महिला शाहीन ने दो दिन पूर्व अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।

 

 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि शाहीन से आये दिन दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज न मिलने पर उसकी हत्या की गई हैं पुलिस ने आज इस मामले में पति नदीम को विनोद भाटी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नामजद वकीला (सास) फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय