Sunday, May 4, 2025

सहारनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सहारनपुर (नकुड)। गांव बाधी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता कोमल (25) पत्नी सूरज की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे सहारनपुर चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन देर रात विवाहिता को उपचार के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी माैत हो गई। इसके बाद विवाहिता के मायके वाले शव को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के ससुराल वालों का कहना था कि मृतका बीमार चल रही थी।

उसका सहारनपुर के एक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। मृतका की करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक वर्ष की एक बेटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय