Wednesday, April 9, 2025

मेरठ में प्लास्टिक बोतलों के ढेर में भीषण आग, वातावरण में फैला जहरीला धुंआ

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में रॉयल गार्डन के पीछे झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथिन और प्लास्टिक बोतलों के ढेर में देर रात 3 बजे भीषण आग लग गई। प्लास्टिक जलने से जहरीला धुआं वातावरण में फैल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, आग में करीब पांच लाख का कबाड़ जलकर राख हो गया।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रायल गार्डन के पीछे आसाम के सैकड़ों परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। जो पॉलिथीन और पुरानी प्लास्टिक बोतल एकत्र कर उन्हें बेचते हैं। इन्हीं में असम निवासी कलीम कबाड़ का काम करता है। उसने झोपड़ी से कुछ दूरी पर कबाड़ एकत्र कर रखा है।

 

सोमवार देर रात 3 बजे गोदाम में रखे प्लास्टिक के कबाड़ में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर झोपड़ी में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर लोहियानगर पुलिस ने दमकल विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड से छह गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जहरीला धुआं दूर तक वातावरण में फैल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय