Friday, May 17, 2024

सहारनपुर में घंटाघर पर मेयर, नगर विधायक, नगरायुक्त व पार्षदों ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कांवड़ यात्रा पर्व पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को जाने वाले शिवभक्तों का आज शाम घंटाघर पर मेयर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज व अन्य अधिकारियों और अनेक पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मेयर अजय कुमार ने कांवड़ यात्रा को भारतीय संस्कृति का महापर्व और नगर विधायक राजीव गंुबर ने इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की झांकी बताया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शनिवार की शाम घंटाघर के मुख्य चौराहे पर नगर निगम द्वारा उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कांवड़ यात्रा पर्व पर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, हिमाचल, पंजाब जाने वाले शिवभक्तों (कांवड़ यात्रियों) का यहां मेयर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, शिवराज सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लेखा परीक्षक अजमैन और पार्षद सुनील गक्खड़, दिग्विजय सिंह, गौरव कपिल, मोहरसिंह, राजेन्द्र कोहली, सोपिन पाल, कपिल धीमान, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, व्यापारी नेता शीतल टंडन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व है। इस महापर्व को हम सबने मिलकर उल्लास के साथ मनाया है। आज हमने निगम की ओर से इन शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया है। करीब करोड़ों शिवभक्त इस धरती को पवित्र करते हुए यहां से होकर गुजरे हैं, पुष्प वर्षा कर उनके स्वागत और अभिनंदन का सौभाग्य हमें मिला है। उन्होंने शिवभक्तों की सेवा के लिए  50 से अधिक कांवड़ शिविर लगाने वाली विभिन्न संस्थाओं का निगम की ओर से आभार जताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगम की ओर से बिजली, पानी, सफाई व शौचालय आदि तथा पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए प्रशासन व निगम के सभी कर्मचारी साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षो में इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करते हुए भव्य आयोजन किया जायेगा।

नगर विधायक राजीव गंुबर ने कहा कि यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भव्य झांकी है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि शिवभक्त इतनी बड़ी संख्या में हमारे शहर से होकर निकल रहे हैं। उनका स्वागत करना हमारा नैतिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व हैं। विधायक ने कांवड़ यात्रियों के लिए निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओं को सराहते हुए निगम की टीम को बधाई दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय