Wednesday, April 9, 2025

न्यू टाउनशिप, इनर रिंग रोड से दौड़ेगा मेरठ के विकास का पहिया, मेडा तैयार करेगा लैंड बैंक

मेरठ। सत्रह साल बाद मेरठ में नई टाउनशिप के लिए मेडा को 503 करोड़ की मंजूरी से जनप्रतिनिधियों में भी उल्लास है। मेडा अब लैंड बैंक भी तैयार कर सकेगा। इसके साथ ही मेरठ के विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री से मिलकर शहर की जरूरतों और समस्याओं से अवगत कराया था। न्यू टाउनशिप, इनर रिंग रोड के लिए विशेष तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया था। यह न्यू टाउनशिप, न्यू मेरठ के तौर पर विकसित होगी।

डा. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि शताब्दीनगर और जागृति विहार एक्सटेंशन में किसानों के मामले से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। जल्द ही इसका भी निस्तारण कराया जाएगा, ताकि इन योजनाओं में विकास कार्य फिर से पटरी पर आ सकें। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शहर को 503 करोड़ रुपए की सौगात मिली है, जिससे मेडा न्यू टाउनशिप विकसित करेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार का फोकस मेरठ पर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद अब दिल्ली जाना आसान हो गया है। वहीं मेरठ-गढ़, मेरठ-हापुड़, मेरठ-बिजनौर आदि हाइवे का भी चौड़ीकरण हो रहा है। देश की पहली रैपिड रेल भी मेरठ में चलेगी। इसके अलावा गंगा एक्सप्रसेव का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके बनने के बाद मेरठ से प्रयागराज छह घंटे में लोग पहुंच जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय