Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में गन्ने के खेत में एक युवक और युवती का शव मिला,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

सहारनपुर। नानौता के हुसैनपुर गांव में एक युवक और युवती का शव पड़ा हुआ मिला है। दोनों दो दिन से लापता थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। नानौता के हुसैनपुर गांव में गन्ने के खेत में विनय (25) और नीलम (20) का शव पड़ा मिला।

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे

हुसैनपुर निवासी अंकित ने अपना खेत बटाई पर दे रखा है। काला गन्ने की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत में युवक-युवती के शव पड़े दिखाई दिए। पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद

पुलिस भी मौके पर पहुंची। उनके शव के पास सल्फास का पैकेट पड़ा था।

थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने उठाया कृष्णा नदी का मुद्दा, बढ़ रही है किनारे के गांवों में कैंसर जैसी बीमारी

युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिसके आधार पर उनकी पहचान हुई। दोनों एक ही कुनबे के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। विनय झबीरण गांव स्थित कंक्रीट के प्लांट में नौकरी करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय