Saturday, April 26, 2025

मंत्री प्रवेश वर्मा का दावा, यमुना की सफाई और बाढ़ रोकथाम हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

 

 

[irp cats=”24”]

नयी दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बुधवार को कहा कि यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और तीन साल में यमुना के पानी का रंग बदलकर दिखायेंगे।

मुज़फ्फरनगर में दिन निकलते ही सडक हादसे में नावला के किसान की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल

सिंह ने आज यमुना की सफाई अभियान का निरीक्षण किया और दावा किया कि जल्द ही यमुना नदी में बदलाव देखने को मिलेगा और तीन साल में इसके पानी के रंग को बदलकर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि यमुना में गिरने वाले सारे नालों के ऊपर लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)की क्षमता को बढाया जाएगा और नये एसटीपी लगाये जाएंगे।

मुजफ्फरनगर में महिला ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, दी आत्मदाह की चेतावनी !

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को यमुना सफाई की कभी चिंता नहीं थी। उनका काम केवल अपने काम के लिए दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का रहा है। दिल्ली सरकार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भी यमुना की सफाई पर चिंता और निगरानी कर रहे है।

मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कभी यमुना की चिंता नहीं थी, केवल राजनीति करते थे। उनका पूरा जोर अब पंजाब में अपनी सरकार बचाने पर है। अब वह राज्यसभा से आते हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कितने पाप किये वे धीरे धीरे खुलेगें। दिल्ली वालों के टैक्स की चोरी हुई। जिस प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा होना था उसे पूरा होने में तीन साल लग गये जिसे पैसे का नुकसान हुआ।उन्होंने कहा कि कई सालों से यमुना में छठ नहीं मनाया जाता था लेकिन इस बार बड़े स्तर पर यमुना किनारे छठ मनाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि डीडीए यमुना रिवर फ्रंट बनाएगी। यमुना में फेरी चलने का काम काम चल रहा है, जिसमें एक ही पिक अप और एक ही जगह ड्रॉप होगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील है कि यमुना को साफ करने के लिए साथ दें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय