Thursday, May 8, 2025

नोएडा में बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटी

नोएडा। विभिन्न जगहों से अज्ञात बदमाशों ने 2 लोगों के गले से सोने की चेन लूट ली।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित महागुन माइवुड्स गौर सिटी में रहने वाले महेश तंवर ने थाना सेक्टर- 63 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को वह अपने परिवार सहित कार में सवार होकर जा रहे थे। सेक्टर-63 के पिंक टॉयलेट के पास उन्होंने अपनी कार रोकी तथा अपने भाई का सामान कार से उतारने लगे।

इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन की चेन लूट ली। आधी चेन बदमाश लूट कर ले गए जबकि आधी चेन उनके हाथ में रह गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-110 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने रेनू बाला शर्मा के गले से सोने की चेन लूट लिया। वह सेक्टर-110 में चल रहे कान्हा भोग में हिस्सा लेने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय