Saturday, March 29, 2025

विधायक का वीडियो वायरल, इस समय भाजपा कमजोर स्थिति में, 2027 मुश्किल

जौनपुर- बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा का शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे खुद भाजपा को कमजोर कहते हुए दिख रहे हैं।

बदलापुर के रमेश चन्द्र मिश्रा वर्ष 2022 में भाजपा की टिकट पर बदलापुर सीट से विधायक चुने गए। वे हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खिया में रहते हैं। शनिवार सुबह से उनका एक वीडियो सार्वजनिक हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में वो खुद कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा इस समय कमजोर स्थिति में है यदि समय रहते ही केंद्रीय नेतृत्व ने अगर ध्यान नहीं दिया तो आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा के लिए संकट खड़ा हो सकता है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को मंथन करना पड़ेगा और अपने एक-एक कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना पड़ेगा।

विधायक द्वारा दिया गया बयान कहीं ना कहीं सरकार पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है। आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है। भाजपा विधायक द्वारा समाजवादी पार्टी के लोग मजबूत स्थिति में ऐसा भी कह रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय