Thursday, April 25, 2024

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का 70 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण पूरा, देखें वीडियो

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न हो चुका है। राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये ग्राउंड फ्लोर यानी भूतल और उस पर बन रहे गर्भगृह की हैं। पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं। रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर अब आकार लेने लगा है। भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है। इन तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है। राम मंदिर के गर्भगृह के एक हिस्से में चौखट और 20 फीट ऊंची दीवारें आकार लेती दिख रही हैं। ये मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं। इनके अलावा तस्वीरों में सिंहद्वार, गर्भगृह की दीवारें और पिलर निर्माण भी नजर आ रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नक्काशी का काम पूरा, चौखट-दीवार और सिंहद्वार तैयार हो रहे

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम तय समय से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा। राम मंदिर की छत के करीब 200 बीम की नक्काशी का काम हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवक पुरम और रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है। जो पत्थर तराशे जा चुके हैं, उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जा रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि मन्दिर से जुड़े सभी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ के कार्यों को देखने के बाद सर्किट हाउस या राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय