Friday, May 9, 2025

मां मधु ने बताया परिणीति की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं प्रियंका

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी में परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई। इस पर अभिनेेत्री की मां मधु ने खुलासा किया कि वह क्‍यों नहीं आ सकीं।

एयरपोर्ट पर मधु का एक वीडियो कई पपराजी और फैन पेजों के सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जहां उनसे प्रियंका की अनुपस्थिति के बारे में पूछा जा रहा है।

मधु ने यह भी खुलासा किया कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले उपहार स्वीकार नहीं कर रहे।

यह पूछे जाने पर कि प्रियंका शादी में क्यों नहीं थीं, मधु ने कहा, “वो काम कर रही है।”

फिर, मधु से शादी, उपहारों और परिणीति कैसी दिखती थीं इसके बारे में सवाल किया गया, मधु ने कहा, “बहुत बढ़िया, उन्होंने सब मना कर दिया, कुछ नहीं लेना-देना, बस आशीर्वाद। परिणीति वैसे ही खुबसूरत है, वह और अच्छी लग रही थी।”

परिणीति और राघव ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में शादी की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय