Tuesday, April 22, 2025

एटा में मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराई, सगे दो भाईयों की मौत

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोटर साइकिल सवार सगे दो भाईयों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मैनपुरी के डगरू थाना कुरावली निवासी मोनू (25) और उसका छोटा भाई गौरव के रूप में हुई है। दोनों भाई मोटर साइकिल में बैठकर दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। रविवार की सुबह छितौनी गांव के पास उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के संबंध में परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। अभी परिजन नहीं आए, लेकिन कुछ रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में "बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में बड़ी छलांग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को मिली IPR चेयर"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय