Monday, April 28, 2025

नगर निगम के अफसरों ने शिकायत पर घटिया निर्माण रुकवाया, ठेकेदार ने जाते ही फिर कर दिया शुरू

कानपुर। ग्वालटोली बाजार में इन दिनों फुटपाथ के लिए इंटरलॉकिंग बिछाने व नाली निर्माण का कार्य का चल रहा है। जिसका निरीक्षण बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों ने किया। कार्य की गुणवत्ता खराब होने की वजह से उसे तुरंत रुकवा दिया गया।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड चार ग्वालटोली स्थित गांजा भांग ठेका से डाकघर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य मधु कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा था। काम से नाखुश लोगों ने शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की।

सूचना पर बुधवार को सहायक अभियंता (एई) इशरार व अवर अभियंता (जेई) मौके पर पहुंचे तो कुछ मजदूर काम करते मिले। निरीक्षण में अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता खराब मिली। ठेकेदार द्वारा मानक विहीन कार्य कराया जा रहा था।

[irp cats=”24”]

अधिकारियों ने निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा कर ठेकेदार को फटकार लगाई। अधिकारियों के जाने के बाद ठेकेदार ने फिर से कार्य को चालू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मधु कंस्ट्रक्शन द्वारा मानक विहीन कार्य कराया जा रहा था।

निरीक्षण के बाद ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी गई है। दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय