Thursday, April 24, 2025

मेरठ में ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, दोस्त फरार

मेरठ। मेरठ में ईंट से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि युवक के साथ दो दोस्त भी थे जो तक हत्या के बाद से फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे

[irp cats=”24”]

 

मिली जानकारी के अनुसार जानीखुर्द के कुसैड़ी गांव निवासी युवक अजय रुड़की में काम करता था। वह अपने ताऊ के पोते की शादी में मेरठ आया था। देर रात अजय की ईंट से सिर और चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने उठाया कृष्णा नदी का मुद्दा, बढ़ रही है किनारे के गांवों में कैंसर जैसी बीमारी

 

अजय रुड़की में शुगर फैक्टरी में गन्ना लोडर मशीन ऑपरेटर था। तीन दिन पहले वह ताऊ के पोते के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुसैडी आया था। सुबह रुड़की जाने के लिए घर से निकला था। रात नौ बजे उसने अपनी पत्नी संगीता को कॉल कर कहा कि उसकी ट्रेन निकल गई है। कल रुड़की जाएगा। इसलिए घर वापस आ रहा है। लेकिन अजय रात में घर नहीं आया।

 

मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को दे दिया गया था गलत प्रश्नपत्र,परिजनों ने किया हंगामा, केंद्र व्यवस्थापक हुई डिबार

आज बुधवार सुबह सात बजे गांव कुसैडी से निवाड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित बाग किनारे अजय का शव ग्रामीण को पड़ा मिला। शव पड़ा होने की जानकारी जानी पुलिस को दी गई। पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट मिली है। ईंट से सिर और चेहरे पर वारकर अजय की हत्या की गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि रात में अजय के साथ दो दोस्त भी घटनास्थल पर थे। जिनके साथ अजय ने शराब पी थी। पुलिस दोनों युवकों का पता लगा रही है। मृतक युवक अजय का पांच साल का पुत्र और चार साल की पुत्री है। युवक की हत्या के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस दोनों दोस्तों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय