Friday, April 25, 2025

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी गैंग का सक्रिय सदस्य ऋतिक गिरफ्तार, भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी के गैंग के सक्रिय सदस्य ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है। 3 दिन पहले ही थाना चरथावल पुलिस ने विक्की त्यागी के बेटों और उसके गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

पश्चिमी यूपी में अपराध को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले गैंगस्टर विक्की त्यागी की 16 जनवरी 2015 को कोर्ट रूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्की त्यागी की हत्या के बाद उसके गैंग का संचालन पत्नी मीनू त्यागी जेल से कर रहीं थीं। एक वर्ष पूर्व मीनू त्यागी को प्रशासनिक आधार पर जिला जेल से अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद विक्की त्यागी के बेटे अर्पित त्यागी ने अपना गैंग बना लिया था।

पुलिस ने विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी व मीनू त्यागी  गैंग के सक्रिय सदस्य ऋतिक को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है ।
थाना  प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ऋतिक को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। थाना  प्रभारी ने बताया कि हिंडन चौकी प्रभारी नितिन कुमार,हेड कांस्टेबल विनीत चौधरी,महेंद्र चौधरी आदि पुलिस टीम ने  ऋतिक को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ऋतिक पर चार से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और  वह तीन वर्ष पूर्व टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में भी उस पर मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपी  करीब डेढ़ वर्ष से पंजाब में रह रहा था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी भी गिरफ्तारी भी शीघ्र कर ली जायेगी पुलिस की कार्यवाही से अपराधियो में हलचल मची हुई है।

पुलिस ने 3 दिन पहले अर्पित त्यागी और उसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अर्पित त्यागी गैंग के सदस्य ऋतिक निवासी मल्लूपुरा पर गैंगस्टर लगाया था। थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया। जिसका चालान कर उसे शीघ्र ही कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय