Monday, April 28, 2025

मुज़फ्फरनगर नगरपालिका ईओ के गैरहाजिर रहने पर जताई नाराजगी, 5 हज़ार लगा जुर्माना, मांगा स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रविंद्र प्रधान ने कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में अधिकारियों और सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर पालिका ईओ के गैरहाजिर रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए 5 हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। ईओ  पर उनका फोन भी रिसीव न करने का आरोप है।

इसके बाद शहर की रामपुरी और लद्वावाला बस्ती का दौरा किया। रविंद्र प्रधान ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सफाई कर्मचारियों, यूनियन के पदाधिकारियों के पुनर्वास रोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। सफाई कर्मचारियों के शासन द्वारा निर्धारित वेतन भत्ते, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय, ईपीएफ, उपकरण किट, मेडिकल परीक्षण, मृतक आश्रित नियुक्ति, पदोन्नति आदि को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने कहा, सफाई कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नालों की सफाई मशीनों के माध्यम से कराई जाए। बैठक में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ईओ हेमराज सिंह पर मनमानी के आरोप लगाए। समय से विभिन्न मदों का भुगतान नहीं करने की बात कही। जिस पर रविंद्र प्रधान ने नाराजगी जताई और पूछा ईओ कहां हैं?

[irp cats=”24”]

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने कहा, वह बैठक में नहीं आए। जिस पर निगरानी समिति सदस्य ने नाराजगी जताते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि वह स्वयं उपस्थित होकर बैठक में न आने का कारण बताएंगे।

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक नगर पंचायतों के ईओ मौजूद रहे। इसके बाद रविंद्र प्रधान  रामपुरी बस्ती गए और वाल्मीकि समाज के लोगों से बातचीत की। अधिकारियों को प्रतिदिन साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद लद्दावाला में भी गए। इस दौरान रिजवान अंसारी ताज फोम, इदरीश खान, शौबेन सलमानी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय