Tuesday, April 29, 2025

राम की भक्ति से सराबोर हुआ मुजफ्फरनगर, जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा शहर

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुजफ्फरनगर राममय है। गांव से लेकर शहर तक करीब 527 धार्मिक स्थलों को सजाया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुजफ्फरनगर राममय है। गांव से लेकर शहर तक करीब 527 धार्मिक स्थलों को सजाया गया है। प्रमुख स्थान रोशनी से जगमग हैं। मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घरों में रोशनी कर दीपावली मनाने की तैयारी है। खुशी में छुड़ाने के लिए पटाखों की खूब खरीदारी की गई। खतौली में गंगनहर पर 11०० दीपक जलाकर उत्सव मनाया। नगर में विजय ध्वज यात्रा निकाली गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रथ पर सवार होकर विजय ध्वज यात्रा लेकर निकले। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत सभी भाजपाई भी चल रहे थे।
यात्रा में  बच्चों और महिलाओं के बीच यात्रा को लेकर गजब का उत्साह रहा ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय