कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के पिता मोतीराम अपोलो अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के पिता मोतीराम का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीराम किडनी और लीवर संबंधी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार इस दौरान अस्पताल में मौजूद रहकर अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। मोतीराम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों द्वारा प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
