Friday, May 16, 2025

राष्ट्रीय चरित्र से तात्पर्य नैतिक मूल्यों से : डॉक्टर अतुल कृष्ण

मेरठ। राष्ट्रीय चरित्र से तात्पर्य एक राष्ट्र के नागरिकों के सामूहिक गुणों, आदर्शों और नैतिक मूल्यों से है, जो उनके व्यवहार और राष्ट्र के प्रति दृष्टिकोण को परिभाषित करते है। इन विचारों को सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण ने मांगल्या प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रबोध व्याख्यान श्रृंखला के तहत ‘‘चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण‘‘ के विषय पर व्यक्त किया।

 

 

 

राष्ट्र बोध व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ मुख्य वक्ता सुभारती समूह के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण, कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.निखिल श्रीवास्तव, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता प्रवंदा, फिजियोथेरेपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ जासमीन आनंदाबाई, कर्नल राजेश त्यागी, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोकिन्द्र कुमार, पैरामेडिकल विभागाध्यक्ष डॉ पंकज किशोर मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

 

 

 

कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्र भाव से जोड़ने हेतु विशेष कार्य किये जा रहे है। जिसमें राष्ट्र बोध व्याख्यान श्रृंखला के तहत विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में राष्ट्र का विषय पढ़ाया जा रहा है। इसमें प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रहित के विभिन्न विषय पर विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जाता है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है। इसके लिए सुभारती विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में देशभक्ति के गुण रोपित करने का कार्य कर रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय