Thursday, May 22, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने जवानों पर चलाई गोली, मुठभेड़ शुरू

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के करकनगुड़ा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ चल रही है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने मुठभेड़ की पुष्टि की है ।

 

उन्होंने बताया है कि नक्सली कमांडर हिडमा और देवा की बटालियन नंबर -1 के साथ जवानो की मुठभेड़ हुई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह जवानों को चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करकनगुड़ा के जगंलों में नक्सलियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद डीआरजी और कोबरा के जवान सर्चिंग के लिए निकले।

 

 

करकनगुड़ा के जगंल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। बीजीएल दागे। जवान भी उसका जवाब फायरिंग से दे रहे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। किसी के हताहत या घायल होने की अभी जानकारी नहीं मिली है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय