Thursday, May 15, 2025

सहारनपुर में चाकुओं से गोदकर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा राहुल आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने मंगलवार सुबह गांव चकड़हेटी में अपने सगे चाचा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमलाकर उसकी निर्मम हत्या करने के आरोपी भतीजे राहुल उर्फ बबली को मय चाकु के गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने आज शाम बताया कि थाना प्रभारी जनकपुरी सनुज यादव की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने घटना के आठ घंटे के भीतर माहीपुरा तिराहे से राहुल को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बीती रात हत्यारोपी राहुल ने अपने सगे चाचा देवी सिंह से किसी बात पर विवाद होने के चलते उस पर चाकुओं से अनेकों प्रहार किए और भाग गया। देर रात देवी सिंह की मौत हो गई। देवी सिंह के बेटे मनोज उर्फ शुभम ने थाना जनकपुरी में चचेरे भाई राहुल के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी सनुज यादव ने दरोगा मनोज कुमार, दरोगा धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से राहुल को माहीपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने यह भी जानकारी दी कि थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मोंटी पुत्र धूम सिंह निवासी गांव कांकर कुई को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने मोंटी को भी जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय