Sunday, February 23, 2025

ग्रेटर नोएडा से जुड़े हैं निक्की मर्डर केस के तार, आर्य समाज मंदिर में की थी साहिल और निक्की ने शादी

ग्रेटर नोएडा। निकी मर्डर केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कई खुलासे किए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, निक्की और साहिल ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी और दोनों की यह शादी नोएडा के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। इनकी शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन स्थित आर्य समाज मंदिर में साहिल और निक्की ने शादी की थी। वह दोनों ने अक्टूबर 2020 में सात फेरे लिए थे। साहिल द्वारा पुलिस पूछताछ में शादी की बात कबूल ने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि साहिल गहलोत और निकी यादव काफी समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की कसमें खाई थी। मामला एक दूसरे के परिवार तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि शादी करने के लिए निकी यादव पक्ष के लोग तैयार थे लेकिन साहिल गहलोत के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।

दोनों के बीच शादी की बात चली तो साहिल के परिजनों ने इंकार कर दिया था। गौरतलब है कि निक्की लगातार साहिल पर शादी करने का दबाव बना रही थी जिससे परेशान होकर 10 फरवरी 2023 को 24 वर्षीय साहिल ने अपनी प्रेम कहानी का गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके बाद शव को दिल्ली में स्थित अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय