Thursday, April 17, 2025

सुनीता विलियम्स के नौ माह बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटने पर जताई खुशी

मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स और बुज विल्मोर की 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापसी की विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर उनकी उत्सुकता एवं और मस्तिष्क में आये विचारों को वीडियों के माध्यम से अंतरिक्ष से पृथ्वी तक की वापिसी एवं कठिनाई को जाना तथा सुनीता विलियम्स और बुज विल्मोर को पृथ्वी पर उतरते समय विद्यार्थियों ने खुशी का माहौल प्रकट किया।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई0एस0एस0) से पृथ्वी पर भारतीय समयानुसार प्रातः 03ः27 बजे स्पलैशडाउन किया। उनके साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी से पृथ्वी पर लौटे हैं। नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्य फ्लोरिडा के समुद्र तट पर उतरे।

 

जिस बालिका की शादी हो जाए,उसका नाम मतदाता सूची से काट दे, मृत्यु प्रमाणपत्र के बाद ही मृतक का नाम काटे- मनीष बंसल 

 

सुनीता विलियम्स और बुज विल्मोर 9 महीनें से अर्न्तराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे, इन्होंने 6 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना मिशन शुरू किया था।
भारत में सुनीता विलियम्स और बुज विल्मोर की पृथ्वी पर कुशल वापसी के लिए भारतवासी ईश्वर से प्रार्थना एवं भजन कर रहे थे।

कानपुर का एकता गुप्ता हत्याकांड : कमिश्नरेट पुलिस ने स्टेट मेडिको लीगल सेल से मांगा अभिमत

 

 

विद्यार्थियों में आँचल सैनी, ईशु और लक्की कुमार ने अपनी भावनाओं को बताते हुए कहा कि कल से हम सभी अंतरिक्ष यात्रियों के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे थे और हम उस क्षण को देखकर बडे ही उत्साहित हो रहे थे जब अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में SSP कार्यालय पहुंचीं मोरना की महिलाएं, इंसाफ की गुहार लगाई, न्याय न मिलने पर दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय