Saturday, May 17, 2025

नोएडा से व्यापारी का 7 दिन से है लापता बेटा, पुलिस ने गठित की दो टीमें

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-44 स्थित खजूर कॉलोनी से लापता व्यापारी का 10 वर्षीय बेटा एक हफ्ता बीतने के बावजूद भी नहीं मिला है। इस घटना के चलते व्यापारियों में भारी रोष है। इसके अलावा थाना दादरी क्षेत्र से एक किशोर लापता है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि निठारी में दुकान करने वाले व्यापारी अमित उर्फ खगेश का बेटा लवीश गुप्ता (10 वर्ष) 24 फरवरी से घर से लापता है। वह एक निजी स्कूल से पांचवी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बावजूद भी पुलिस अभी तक लापता किशोर को बरामद करने में विफल रही है।

 

 

उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि अगवा करने वाले लोग उसके साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर बच्चों को सकुशल बरामद किया जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को बरामद करने के लिए पुलिस की 2 टीमें बनाई गई है।  वहीं थाना दादरी क्षेत्र से एक किशोर लापता है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि महावीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साढू का लड़का आदित्य उनके पास रहता था। उसकी उम्र 16 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 27 फरवरी से वह घर से लापता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय