Friday, April 25, 2025

जनता इंटर कालेज मुस्तफाबाद पचेंडा की साधारण सभा की बैठक आयोजित, कई प्रस्ताव हुए पास

मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कालेज मुस्तफाबाद पचेंडा में साधारण सभा की बैठक का आयोजन वेदपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कालेज प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य तथा साधारण सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभा का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। साधारण सभा की बैठक का संचालन प्रबंधक अजय राॅयल द्वारा किया गया।

बैठक में एजेंडा के बिंदुओं पर क्रमशः चर्चा की गई तथा प्रबंधक द्वारा विद्यालय में कराये गये विकास कार्यो से बिन्दुवार सदन को अवगत कराया गया तथा आय-व्यय की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साधारण सभा के कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान पचेंडा कलां, अर्जुन पहलवान, बिजेन्द्र मुखिया, विनोद कुमार मेघाखेडी, मास्टर उदयवीर सिंह, देवेन्द्र तोमर एड. आदि ने अपने विचार विद्यालय हितार्थ सदन के समक्ष रखे। तीन-चार सदस्यों को छोडकर शेष उपस्थित सदन के सम्मानित सदस्यों ने एजेंडे के सभी बिंदुओं पर सहर्ष अपनी सहमति जताई।

मंचासीन अध्यक्ष चौ. रघुवीर सिंह राॅयल, इन्द्रजीत सिंह पूर्व प्रधान, के.डी. वर्मा पूर्व अध्यक्ष प्रबंध समिति,  चौ. महाराज सिंह,  चौ. प्रहलाद सिंह, सुधीर तोमर तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारी व सदस्य सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, प्रवेश कुमार उपप्रबंधक, चन्द्रवीर सिंह सदस्य, संजीव सरपंच सदस्य, संजीव उर्फ मन्नू सदस्य, रामकुमार व रामपाल सदस्य, रवि प्रधान सदस्य के अलावा गांव व क्षेत्र के काफी संख्या में साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

[irp cats=”24”]

सभा के अंत में प्रबंधक अजय राॅयल द्वारा अध्यक्ष प्रबंध समिति  चौ. ब्रह्म सिंह मखियाली, चौ. तेज सिंह सरपंच,  चौ. नरेन्द्र रॉयल प्रबंधक,  चौ. राजपाल सिंह सदस्य के निधन उपरान्त शोक प्रस्ताव किया गया तथा वर्तमान प्रबंध समिति के कार्यकाल के दौरान अभी तक दिवंगत हुए साधारण सभा के सम्मानित सदस्यों के लिये भी शोक प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान उपस्थित सदन के सभी सदस्यों ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात अध्यक्ष वेदपाल सिंह की अनुमति से सभा का समापन किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय