Wednesday, April 2, 2025

छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर भव्य आयोजन, सीएम फडणवीस ने बच्चों से की बातचीत

मुंबई। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती को लेकर उत्साह का माहौल है। शिवाजी महाराज की जन्मस्थली जुन्नार में मध्य रात्रि भव्य आतिशबाजी और लाइट शो के साथ उत्सव की शुरुआत हुई।

मुज़फ्फरनगर पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के लिए जारी की गाइडलाइन, सार्वजनिक मार्गों पर नहीं होनी चाहिए पार्किंग !

पुणे के जुन्नार में स्थित शिवनेरी किला, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था, जयंती समारोह का केंद्र बना हुआ है। इस ऐतिहासिक स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है।

नयी दिल्ली में संस्कृत विश्वविद्यालय में पं. सीताराम चतुर्वेदी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ सफल समापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई गणमान्य लोग शिवनेरी किले पहुंचे और महान मराठा योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुज़फ्फरनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

नासिक और पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में शिवाजी जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शिवाजी महाराज चौक पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुंबई, कोल्हापुर, औरंगाबाद और अन्य शहरों में भी शोभायात्राएं, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

नासिक में आयोजित होने वाले समारोहों को देखते हुए करीब 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य आरक्षित पुलिस बल की एक कंपनी, क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल), दंगा नियंत्रण प्लाटून, होमगार्ड और वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।

 

छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे, बल्कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, प्रशासनिक दक्षता और अदम्य साहस से भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनकी जयंती पूरे महाराष्ट्र में गौरव और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय