Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में छेडछाड का एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सहारनपुर। ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोस्को एक्ट मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी।

 

 

आरोप है कि गांव में बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेडछाड की हरकतें की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी गाली- गलौज की और फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट, छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर बंटी पुत्र रामधन निवासी बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दूसरा युवक कुश निवासी सालवन (हरियाणा) अभी फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय