Wednesday, May 21, 2025

अमेरिका में संगीत कार्यक्रम में गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य अर्कांसस में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।
स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

केएआरके-टीवी के अनुसार अर्कांसस के न्यूपोर्ट के एक स्कूल में शनिवार रात अमेरिकी रैपर फ्रेडो बैंग का संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था और स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के लगभग 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर गोलीबारी होने की जानकारी मिली।

अर्कांसस स्थित टेलीविजन स्टेशन ‘केएआरके-टीवी’ ने न्यूपोर्ट पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि गोलीबारी में 19 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

केएआईटी-टीवी ने पुलिस प्रमुख लैरी दुलाने और लेफ्टिनेंट मार्क हार्मन के हवाले से बताया कि घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए विमान से बड़े अस्पताल ले जाया गया है।

केएआईटी-टीवी ने बताया कि घटना के सिलिसले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है और जांच की जा रही है।

बन्दूक से हुई हिंसा के मामलों के आंकड़े रखने वाली एक संस्था के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की 50 से अधिक घटनाएं हुई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय