Tuesday, February 11, 2025

विपक्ष ख्याली पुलाव पका रहा है, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी- उपेंद्र कुशवाहा

पटना। एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विपक्ष ख्याली पुलाव पका रहा है, बिहार में 100 प्रतिशत गारंटी है कि एनडीए की सरकार बनेगी।

 

विधायक की चीनी मिलों और डिस्टलरी में चौथे दिन भी आयकर की कार्रवाई जारी, हो रहा है कारोबार का मूल्यांकन

 

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली के चुनाव का परिणाम कुछ भी होता लेकिन बिहार में स्पष्ट है कि एनडीए की सरकार बनेगी और बहुत ढंग से बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमार होने के विपक्षी नेताओं के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने कहा कि जिनको जो बोलना है बोलते रहें, मुख्यमंत्री फिलहाल अपनी प्रगति यात्रा पर हैं और मजबूती से अपना काम कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि बीमार तो कोई हो सकता है।

 

मुज़फ्फरनगर में युवक की मौत की जांच के लिए लखनऊ से पहुंची एसआईटी, 2019 में हुई थी युवक की मौत

मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो सोच-समझकर ही फैसला लिया गया होगा या पार्टी से कुछ निर्देश प्राप्त हुआ होगा। दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख ने कहा कि दिल्ली का चुनाव परिणाम वहां की जनता का निर्णय है। ऐसा ही निर्णय जनता लेने वाली है, ऐसा पहले से ही लग रहा था।

 

 

शिक्षिका ने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

 

वहां के लोगों में ‘आप’ के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी गुस्सा था। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, यह अच्छी बात है। बता दें कि भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से उन्होंने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में 49 सीट जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय