Saturday, April 26, 2025

हमारी राष्ट्रीय पहचान भाजपा की निजी संपत्ति नहीं : आप

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार की ओर से जारी आधिकारिक निमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट आफ भारत लिखने पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पहचान भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “इंडिया गठबंधन से ये लोग इतना बौखलाए हुए हैं कि देश का नाम तक बदल देंगे? अगर कल हमने अपने गठबंधन का नाम ‘भारत’ रख लिया तो क्या ‘भारत’ नाम भी बदल देंगे?”

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा का यह फैसला विरोधी दलों को चिढ़ाने वाली है। केंद्र के इस फैसले ने एक सार्वजनिक बहस छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी ‘इंडिया’ को कैसे खत्म कर सकती है? देश किसी राजनीतिक दल का निजी मसला नहीं है। यह 135 करोड़ भारतीयों का मसला है। हमारी राष्ट्रीय पहचान भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है, जिसे वह अपनी मर्जी से बदल दे।

[irp cats=”24”]

ग़ौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से जी-20 सम्मेलन के लिए मेहमानों को भेजे गये आमंत्रण पत्र में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का प्रयोग किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय