Monday, April 21, 2025

राघव चड्ढा के साथ मैच देखने पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, स्टेडियम में लगे ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे !

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की चर्चा लगातार हो रही है। ऐसे में देखा गया कि ये दोनों हाल ही में एक साथ आईपीएल मैच देखने स्टेडियम गए। राघव और परिणीति को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक महीने पहले भी दोनों को मुंबई में साथ देखा गया था।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मैच देखने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन एक वीडियो काफी फनी लग रहा है। इस वीडियो में परिणीति और राघव स्टेडियम में दर्शकों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा को देखकर फैंस ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगते हैं। इसे सुनकर राघव और परिणीति दोनों ही अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, 200 मरीज व‍िभ‍िन्‍न अस्पतालों में शिफ्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय