Sunday, May 11, 2025

मेरठ में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, स्कूल में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित

मेरठ। कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने सभी बोर्डों के स्कूलों में नर्सरी, कक्षा एक से कक्षा आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का सात से 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में गत 27 दिसंबर 2024 को पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। उसके बाद से मौसम में लगातार ठंड बढ़ रही है। कल रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी। वहीं आज सोेमवार को सुबह हल्की बारिश होने से मौसम बदल गया है। जिससे और ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे।

 

 

यूपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 60 साल से कम उम्र वाले ही भर सकेंगे नामांकन !

 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय