Tuesday, April 8, 2025

गाजियाबाद मेंओपन जिम से लोग रहेंगे फिट,महिलाएं भी उठाएंगी लाभ 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के वार्ड 69 लाल क्वार्टर सात ब्लॉक के सामने रामलीला पार्क में गेल कंपनी ने ओपन जिम लगाया है। इस जिम का उद्घाटन महापौर सुनीता दयाल ने किया। जिसमें गेल कंपनी के चैयरमेन संजय कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ओपन जिम में आठ मशीनें लगाई गई हैं। जिन पर जिम का लाभ लिया जा सकता है। पार्षद कुलदीप त्यागी एवं संजय कश्यप ने यह कार्य आगे बढ़ाया था। जिसमें नगर निगम ने पार्क में ओपन जिम लगाने की अनुमति दी थी। इस पर गेल अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भविष्य में नगर निगम क्षेत्र में अपने सीएसआर फण्ड से कार्य करना चाहता है। जिस पर महापौर ने धन्यवाद कर उनका प्रस्ताव स्वीकार किया।

 

 

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि ओपन जिम की स्थापना से आसपास के क्षेत्रवासी इसका प्रयोग कर फिट रहेंगे। इसका प्रयोग 15 वर्ष के ऊपर के बच्चे कर सकते हैं। साथ ही जो महिलाएं घर के काम मे खुद को समय नहीं दे पाती हैं वह भी कार्य पूर्ण करने के बाद पार्क में ओपन जिम का लाभ उठाकर खुद को फिट रख सकती हैं। गेल कंपनी द्वारा गाजियाबाद शहर में अच्छी पहल की हैं। भविष्य में इसी प्रकार से निगम का सहयोग कर जनता के कार्यो का ध्यान रखें।

 

 

उद्घाटन के दौरान डॉ. अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी नगर निगम, गेल एचआर डायरेक्टर अनूप गुप्ता, शानू गेल मैनेजर, अनिल कुमार झाँ गेल मैनेजर, योगिता कश्यप, प्रदीप त्यागी, संजय रैना, अंकित त्यागी, शुभम् कुमार, संजीव रहेजा, उमेश त्यागी, ऑमदत्त कौशिक मण्डल अध्यक्ष,अशोक गर्ग,विपिन सिंघल एवं लोहिया नगर आरडब्लूए और समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे। फोटो 6 ओपन जिम का उद्धाटन करतीं महापौर सुनीता दयाल।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय