Sunday, April 27, 2025

मेरठ में कैंसर जागरूकता माह के लिए पिंक मैराथन दौड़ आयोजित

मेरठ। कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत आज यहां पिंक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल के सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित इस मैराथन का शुभारंभ जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में सुभारती अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्ण मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

 

 

[irp cats=”24”]

 

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने पिंक मैराथन दौड़ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा कर सभी को इसके कारण, बचाव और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सुभारती अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्ण मूर्ति ने कहा कि सुभारती अस्पताल कैंसर के उपचार के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि पिंक मैराथन दौड़ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में सभी को कैंसर की रोकथाम के लिए संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुभारती अस्पताल ने अलग परिसर बनाकर कैंसर प्रबंधन एवं शोध संस्थान की स्थापना की है। जिसमें विश्व की सबसे आधुनिक कैंसर थेरेपी मशीनों द्वारा कैंसर रोगियों का उपचार व ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेकर कैंसर का उपचार आसानी से किया जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय