Thursday, May 1, 2025

नोएडा में पुलिस ने 10 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार, गांजा, शराब और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। पुलिस ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, शराब-गांजा तथा चोरी की बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से एक डकैती गैंग का सदस्य व गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश है। इसके खिलाफ थाना बीटा-2 में विभिन्न मामलों में 4 मुकदमें दर्ज है।

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम-डीआईजी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, नहीं मिला कुछ आपत्तिजनक !

[irp cats=”24”]

 

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस ने आज डकैती गैंग का सदस्य एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गौरव पुत्र ऋषिपाल को जनता फ्लैट सर्विस रोड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गौरव डकैती रजिस्टर्ड गैंग डी-181 का सक्रिय सदस्य है। इस गैंग का गैंग लीडर निखिल है जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। इस गैंग द्वारा वर्ष 2022 में एसटीएफ कर्मचारी से उसकी मारूति ईको कार में रखी पिस्टल, वाईफाई डिवाइस को लूटने की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त गौरव अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर अनुचित भौतिक व आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आम लोगों को डरा-धमकाकर अवैध असलाह के बल पर डकैती व लूट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है।

 

मुज़फ्फरनगर में चोरों का आतंक, चेयरमैन के यहाँ भी धावा बोला, कई अन्य जगह किया हाथ साफ़

 

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने अनस पुत्र शरीफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक धनंजय सिंह ने एक सूचना पर कमल पुत्र हुकुम सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि बदमाश चोरी करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।

 

मुज़फ्फरनगर में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने पंकज, गौरव सैनी,और दीपक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 74 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक रुचि सैनी ने अशरफ पुत्र नौशाद को गिरफ्तार कर इसके पास से 28 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया है।

 

 

 

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांजा तस्कर खुशाल पुत्र ज्ञान सिंह को बंद पडे पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

 

 

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि उप निरीक्षक आस्था ने दीपक नायक को गिरफ्तार कर 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सुल्तान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 32 पाउच देशी शराब बरामद हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय