Tuesday, May 20, 2025

किशोर के अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पत्नी की हालत बिगड़ने से मौत

मेरठ। अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटकर किशोर परतापुर थाने पहुंचा। उसने अपहरणकर्ता पर जबरन खेती का कार्य कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर को परिजनों को हवाले कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ी और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परतापुर थाना गांव निवासी कायस्थ गांवड़ी निवासी शिवा (17) पुत्र अमित 27 दिसंबर को घर के लिए सामान लेने गया था। तभी से वह गायब चल रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

गुरुवार को शिवा भावनपुर थाने पहुंचा। पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी देते हुए गांव लालपुर निवासी यशवीर पुत्र देवशरण पर अपहरण करने के बाद जबरन खेती का काम कराने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शिवा को परिजनों के हवाले कर दिया।

दूसरी ओर यशवीर की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी का आरोप है कि पुलिस के कारण ही उसकी पत्नी की मौत हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय