मेरठ। थाना बहसूमा पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड मेरठ के सक्षम पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बहसूमा निवासी वादी द्वारा उसकी 14 वर्षीय नाबलिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करना, अश्लील हरकत करना, गंदे कमेंट करता था।
[irp cats=”24”]
जब वादी द्वारा आरोपी से मना किया गया तो आरोपी ने वादी के साथ गाली-गलौंज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना बहसूमा पर बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना बहसूमा पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड मेरठ के सक्षम पेश किया गया।