Friday, April 18, 2025

गाजियाबाद में घर में घुसकर युवक के ऊपर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गांव जावली में रहने वाले दबंग ने युवक के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ टीलामोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गैंगस्टर लॉरेंस को बिश्नोई समाज ने अध्यक्ष बनाया,जारी किया लेटर,सलमान को दे चुका धमकी

गांव जावली में सन्नी कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 10 बजे रविंद्र उर्फ लीलू उनके घर आए। लीलू बच्चों को धमकी देते हुए कहने लगे कि बाहर निकलो। आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह वापस चला गया। कुछ देर बाद फिर से आया। उनके गेट पर लात मारी और गाली-गलौज करके धमकी दी। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी।

अभिनव अरोड़ा को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी,पहुंचे कोर्ट, बोले – ‘मिल रही धमकी’

 

सुबह करीब सवा 8 बजे लीलू राइफल लेकर आया। इस दौरान सन्नी अपने घर की छत पर था। आरोप है कि लीलू ने उनको निशाना बनाते हुए उनके तरफ तीन राउंड गोली चलाई। उन्होंने मुश्किल से अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की मांग, जांच में जुटी पुलिस

लीलू उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। लीलू ने सन्नी और उनके चाचा संजय कसाना का नाम लेकर धमकी दी। शालीमार गार्डन एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में पैसों का विवाद बना खूनी संघर्ष: शिव वाटिका में युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय