Saturday, April 12, 2025

मणिपुर में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन, हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इंफाल। मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को इंफाल में महिलाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मणिपुर की राजधानी इंफाल के घारी इलाके में आज सुबह सैकड़ों महिलाएं कार के टायर जलाकर और सड़क अवरुद्ध करके हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। सुबह करीब 9 बजे स्थिति उस समय अराजक हो गई, जब महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ अभद्र नारे लगाए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स और सेना के साथ त्वरित कार्रवाई की।

खबरों के मुताबिक जब सुरक्षाकर्मियों ने टायर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी महिलाएं हिंसक हो गईं। तब स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। संबंधित इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना निकटवर्ती संवेदनशील इलाकों में फ्लैगमार्च कर रही है।

यह भी पढ़ें :  भाजपा एमएलसी संजय केनेकर ने कहा, सरकार कर रही खुल्‍दाबाद और दौलताबाद का नाम बदलने की तैयारी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय