Friday, April 25, 2025

नोएडा में भाड़े पर मनजीत की हत्या करने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल

नोएडा। 21 फरवरी को मनजीत मिश्रा की सुपाड़ी लेकर हत्या करने के मामले में वांछित भाड़े के एक हत्यारों को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

 

बुलंदशहर में दलित की बारात में घुड़चढ़ी पर हमला, दूल्हे व बारातियों को पीटा, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा आज

[irp cats=”24”]

 

 

 

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि देर रात को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा 130 मीटर रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सूचना मिली कि 21 फरवरी को मनजीत मिश्रा की सुपाड़ी लेकर डी पार्क कट के पास 2 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना इकोटेक-3 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना से संबंधित एक लडका 130 मीटर रोड पर सैनी सुनपुरा कट के पास खडा है।

 

 

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को लिखी चिट्ठी- मुज़फ्फरनगर में कूड़ा कलेक्शन कंपनी का रोका जाए भुगतान !

 

 

सूचना पर थाना इकोटेक-3 पुलिस जैसे ही 130 मीटर रोड पर सैनी सुनपुरा कट के पास पंहुची तो वहां पर एक लडका खडा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी और आता देख उक्त लडके द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त लडका पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान प्रिन्स उर्फ बन्टी पुत्र बलराज निवासी ग्राम संतोषपुर बाघू थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत उम्र 21 वर्ष के रूप में हुयी।

 

 

मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को दे दिया गया था गलत प्रश्नपत्र,परिजनों ने किया हंगामा, केंद्र व्यवस्थापक हुई डिबार

 

 

 

 

घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर तथा मृतक का पर्स जिसमें मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राईविंग लाईसेन्स व पेशगी के 20 हजार रूपये बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि घायल अभियुक्त को उपचार के अस्पताल मे भर्ती कराया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस हत्याकांड की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय