Thursday, July 4, 2024

नोएडा में पुलिस ने चलाया ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’, सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 497 गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दिन व रात में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ चलाया। इस अभियान में सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान कर रहे 497 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरि मीणा ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले लोगों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसके तहत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत तीनों जोन ( नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा) में रात्रि में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एक दिवसीय अभियान ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ चलाया गया। अभियान के दौरान तीनों जोन के पुलिस उपायुक्तों  द्वारा स्वयं अभियान की कमान संभालते हुये विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस बल के साथ शराब की दुकानों के आसपास असमाजिक तत्वों की चेकिंग व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
उन्होंने बताया कि नोएडा जोन के 9 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 40 स्थानों पर अलग-अलग चैकिंग की गयी, जिसमें 1924 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

अपर उपायुक्त ने बताया कि सेन्ट्रल नोएडा जोन के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त सुनिति के द्वारा सेन्ट्रल नोएडा जोन के 8 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 31 स्थानों पर अलग-अलग चेकिंग की गयी, जिसमें 1605 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें 146 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस उपायुक्त साद मियां खान के द्वारा ग्रेटर नोएडा जोन के 9 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 38 स्थानों पर अलग-अलग चेकिंग की गयी, जिसमें 1925 व्यक्तियों को चेक किया गया और 143 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

 

 

उन्होंने बताया कि इस तरह से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुये कुल 5454 व्यक्तियों को चेक करते हुये  497 लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय