Thursday, April 24, 2025

पुलिस ने सुलझाई बच्चे के अपहरण की गुत्थी, मां का प्रेमी गिरफ्तार

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार को 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने अपहरण करने वाले युवक को रविवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक बच्चे की मां का प्रेमी है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मां से आरोपित युवक के आठ साल से अवैध संबंध थे। महिला ने उसे भरोसा दिया था कि यह उसी का बच्चा है। युवक ने महिला को दिल्ली बुलाया और वह बच्चे को छीनकर भाग गया क्यूंकि वो उसे अपने साथ रखना चाहता था।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में आबिद अपनी पत्नी परवीन और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। महिला के पड़ोस में रहने वाले अरमान से आठ साल से अवैध संबंध थे। महिला ने युवक को बताया था कि छोटा वाला बेटा उसी का है। जिसके बाद युवक को बच्चे को लगाव हो गया था।

[irp cats=”24”]

कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला ने युवक से दूरी बना ली थी। युवक बच्चे को अपने साथ रखना चाहता था। युवक ने बहाने से महिला को दिल्ली मिलने बुलाया और फिर महिला को साथ चलने को कहा। महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को छीनकर भाग गया।

पुलिस का कहना है प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों परिवारों में रंजिश भी चल रही थी। पुलिस ने आरोपित को ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय