Monday, April 21, 2025

नोएडा में पुलिस का विशेष अभियान: 19 बदमाश गिरफ्तार, बरामद किए गए अवैध हथियार और मादक पदार्थ

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 19 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं।
थाना सूरजपुर पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान पुलिस ने नट की मड़ैया गांव निवासी पूनम और मीणा के रूप में की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रही थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को विप्रो गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में 21 अप्रैल को भाकियू करेगी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, भाकियू में की कुछ नई नियुक्ति

 

 

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश मलिक ने एक सूचना के आधार पर विनय गौतम पुत्र विजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी डी-पार्क सेक्टर-62 के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बदमाश काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेचने के धंधे में संलिप्त था।

 

मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल की काली राख से नागरिक हुए परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल, किया हंगामा

 

 

 

थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने एक सूचना के आधार पर आशीष पुत्र धर्मपाल तथा सुभाष पुत्र रोशन लाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में बाबा साहब की प्रतिमाओं पर चढ़ी चमक, मंडलभर में साफ-सफाई अभियान तेज

 

मुज़फ्फरनगर में दोस्त की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार, ससुर-दामाद ने मिलकर की हत्या, ससुर अभी फरार

 

 

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने बुद्धि पुत्र बहादुर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 28 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने गेंदालाल पुत्र पराग को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा की पूड़िया बेचने के धंधे में संलिप्त है।
 

 

 

 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने विवेक प्रताप सिंह तथा मोहित को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो चाकू आदि बरामद किया है। आरोपी वाहन चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शरीफ पुत्र मोहदीन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने फरदीन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 27 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
 

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, थाना पुलिस को मिला 20 हजार का इनाम

 

 

 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने पवन पुत्र नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। उन्होने बताया कि यह अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। एक मामले अन्य में उप निरीक्षक विपिन कुमार कनौजिया ने जगबीर उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक विनोद कुमार ने अमित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 47 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने भूदेव पुत्र बादल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

 

 

 

 

 

 

थाना दादरी पुलिस ने दो पाहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बदमाशों के कब्जे से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचन दादरी के एस्कोर्ट कॉलोनी निवासी प्रदीप पुत्र हरिराज और आशू पुत्र विनोद कुमार के रुप में की है।

 

 

 

 

 

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने देवेंद्र राघव पुत्र हरवीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय