Thursday, April 24, 2025

नोएडा में रहने वाली दो किशोरियां घर से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

नोएडा। नोएडा के नयाबांस गांव में रहने वाली एक 12 वर्षीय छात्रा ने स्कूल का होमवर्क किया। इस बात पर उसकी मां ने उसे जमकर डांट दिया। जिससे छात्रा घर छोड़कर कहीं लापता हो गई। एक अन्य मामले में एक किशोरी युवक के झांसे में आकर घर से लापता हो गई है। दोनों मामले में पीड़ित परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरियों की तलाश कर रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

थाना फेस-वन क्षेत्र के नयाबांस गांव में रहने वाली एक 12 वर्षीय छात्रा घर से लापता है। पुलिस के अनुसार उसकी मां ने स्कूल का होमवर्क नहीं करने पर उसे डांट दिया था, इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई है।  थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नयाबांस गांव में रहता है। पीड़ित के अनुसार उसकी 12 वर्षीय बेटी ने होमवर्क नहीं किया था। इस वजह से उसकी मां ने उसे डांट दिया। इस बात से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

वहीं थाना फेस-3 क्षेत्र से एक युवती लापता है। उसके परिजनों ने एक युवक पर उसको अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना फेस-3 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पीड़िता ने आशंका व्यक्त किया है कि उसकी बेटी को विकास पुत्र सुखारी निवासी गढी चैखंडी अपने साथ भाग कर ले गया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले किशोरी की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय