Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 प्रदान किये।

श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक समारोह में नौ लड़के और 10 लड़कियाें को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिये। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी , मंत्रालय में राज्य मंत्री महेंद्र भाई मुंजपरा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राष्ट्रपति ने प्रत्येक पुरस्कृत बच्चें को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है। यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को साहस, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल के लिए सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए, देश के सभी क्षेत्रों से 19 बच्चों का चयन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। बच्चे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे।

चयनित बच्चों की सूची में साहस, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार की श्रेणियों में से प्रत्येक में एक बच्चा शामिल है। समाज सेवा की श्रेणी में चार बच्चे, खेल की श्रेणी में पांच बच्चे और कला एवं संस्कृति की श्रेणी में सात बच्चे हैं ।

पुरस्कृत बच्चों की सूची इस प्रकार है:

आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत)

(छोटे भाई ने ग्रहण किया)

महाराष्ट्र-वीरता:

अनुष्का पाठक,

उत्तर प्रदेश:कला एवं संस्कृति,

अरिजीत बनर्जी

पश्चिम बंगाल-कला एवं संस्कृति:अरमान उबरानी

छत्तीसगढ़-कला एवं संस्कृति: हेतवी कांतिभाई खिमसुरिया

गुजरात- कला एवं संस्कृति: इशफाक हामिद,

जम्मू- कश्मीर-कला एवं संस्कृति:एमडी हुसैन

बिहार- कला एवं संस्कृति:पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया

तेलंगाना-कला एवं संस्कृति:सुहानी चौहान

दिल्ली- नवाचार:आर्यन सिंह

राजस्थान-विज्ञान प्रौद्योगिकी:अवनीश तिवारी

मध्य प्रदेश- सामाजिक सेवा:गरिमा

हरियाणा- सामाजिक सेवा:ज्योत्सना अख्तर

त्रिपुरा- सामाजिक सेवा:सय्याम मजूमदार

असम-सामाजिक सेवा:आदित्य यादव

उत्तरप्रदेश-खेल:चार्वी ए

कर्नाटक-खेल:जेसिका नेयी सरिंग

अरुणाचल प्रदेश- खेल:लिन्थोई चनांबम

मणिपुर – खेल:आर सूर्य प्रसाद।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय