Sunday, April 27, 2025

भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ त्यागी समाज का प्रदर्शन,नारेबाजी

मेरठ। मेरठ में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर समाज की बेटियों पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। महासभा के रास्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि 22 जुलाई को एक सभा के दौरान मंत्री की ओर से त्यागी समाज, सैनी समाज की बेटियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिसका समाज विरोध कर रहा है।

महासभा की ओर से गुरुवार को मंत्री के बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया गया और इस संबधं में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा गया। महासभा के लोगों ने चौधरी चरण सिंह पार्क से लेकर जिलाधिकारी कार्यलय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी आदि रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय