Friday, June 28, 2024

मुज़फ्फरनगर में पीआरवी बनी फरिश्ता, महिला को बच्चों संग आत्महत्या करने से रोका

मोरना। पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने बच्चों के संग गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीआरवी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को आत्महत्या करने से रोक लिया, पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी महिला सरिता ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी अथाई निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। उसका मायका वजीराबाद में है, पहली पत्नी को पति ने तलाक दे दिया था, वह उसकी दूसरी पत्नी है, शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करते हुए प्रताडि़त करता रहा है, उसके तीन बच्चे प्राची, शगुन व शिव हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पति ने बुधवार की रात्रि में मारपीट करते हुए उसे प्रताडि़त किया। पति की प्रताडऩा से तंग आकर वह अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर गुरुवार की दोपहर भोपा गंग नहर में आत्महत्या करने के लिए पहुंच गयी थी। वहां खड़ी पीआरवी 5916 ने महिला के इरादे भांपते हुए उसे रोक लिया, महिला ने अपनी आपबीती पीआरवी पुलिस कर्मियों को बताई, जिसके बाद पीआरवी ने महिला को थाने पहुंचा दिया। सूचना पर महिला के मां-बाप भी मौके पर आ गए तो उन्होंने पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल पप्पू खान मलिक, कांस्टेबल पंकज कुमार व चालक वीरेंद्र कुमार का धन्यवाद किया, पीडि़त महिला ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय