Wednesday, April 23, 2025

राघव चड्ढा व परिणीति ने अपनी शादी से पहले स्वर्ण मंदिर में की सेवा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्डा, जो आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के अंदर सेवा करते देखा गया।

हाल ही में मंदिर में अपनी शादी के लिए आशीर्वाद मांगते हुए, परिणीति को बर्तन धोते हुए और पवित्र परिसर में सेवा कर रहे कुछ अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया।

राघव चड्ढा भी ऐसा ही करते दिखे, दोनों प्लेटें धो रहे थे। परिणीति ने हल्के पीले रंग का कुर्ता सलवार और सिर पर दुपट्टा डाला हुआ था, जबकि राघव चड्डा ने सफेद कुर्ता और पायजामा और ग्रे नेहरू जैकेट पहना हुआ था और अपना सिर पवित्र निशान साहिब के प्रतीक के साथ भगवा कपड़े से ढका हुआ था।

[irp cats=”24”]

इस कपल की सगाई 13 मई, 2023 को हुई और उनकी सगाई पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जैसे कई हाई प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए।

एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ और ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। अब वह फिल्म ‘चमकीला’ और ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ में नजर आएंगी।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय