नयी दिल्ली- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज कालकाजी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
कुंवर प्रणव चैंपियन ने राकेश टिकैत की मध्यस्थता को नकारा
श्री गांधी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुरी में आयोजित ‘रोड शो’ में क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लाम्बा को वोट देने की अपील की। इस रोड शो में उनके साथ पार्टी प्रत्याशी अलका लाम्बा भी थी।
उन्होंने कहा “दिल्ली का प्यार और विश्वास सिर्फ कांग्रेस के साथ है। हमने किया था, फिर कर दिखाएंगे दिल्ली की खुशहाली वापस लेकर आएंगे।”
टिकैत चौक पर युवक की हत्या करने वाले हत्यारोपी को नई मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां कस्तूरबा नगर क्षेत्र में विशाल रोड-शो किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद कर रही है। इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बन रही है और यहां की जनता भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से मुक्ति चाहती है।